सवाल 1 - पोलो की शुरुआत कहां से हुई थी?

जवाब 1 - इसका उद्भव प्राचीन फारस में माना जाता है. फारस में 525 ईस्वी पूर्व में पुळु के नाम से यह खेल खेला जाता था. कुछ इसे मणिपुर मानते हैं. भारत से यह खेल 10वी हुसार रेजीमेंट द्वारा 1869 ईस्वी में इंग्लैंड ले जाया गया.

सवाल 2 - पवनों का देश किसे कहा जाता है?

जवाब 2 - डेनमार्क को 'पवन का देश' कहा जाता है क्योंकि इसका दुनिया में पवन ऊर्जा का अनुपात सबसे ज्यादा है.

सवाल 3 - किस सागर में एक भी मछली नहीं पाई जाती है?

जवाब 3 - मृत सागर का पानी सामान्य समुद्री पानी से 6–7 गुना ज्यादा खारा होता है. नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण मछली तथा दूसरे समुद्री जीव जीवित नहीं रह सकते हैं

सवाल 4 - किस सब्जी में जहर पाया जाता है?

जवाब 4 - एक ऐसी सब्जी है जो मनुष्यों के लिए आंशिक रूप से जहरीली हो सकती है. उसका नाम है रूबर्ब की पत्तियां.

सवाल 5 -   ऐसा कौन सा नाम है जिसे हिंदी, अंग्रेजी और गणित में एक साथ लिखा जा सकता है?

जवाब 5 -  आपके सवाल का जवाब बताते हैं, तो इसका जवाब है 'विनोद' जिसको कि हम 'V9द' लिखकर पढ़ सकते हैं - वी नौ द = विनोद

सवाल 6 - पपीता खाने से कौन सा रोग ठीक हो जाता है?

जवाब 6 - पपीता खाने से पाचन तंत्र ठीक हो जाता है.