सवाल 1 - किस जीव के पास दिल नहीं होता है?

जवाब 1 - जेलीफिश के पास दिल नहीं होता है.

सवाल 2 - ऐसा कौन सा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है?

नाउरु दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र है, यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है

सवाल 3 - ऐसा कौन सा पक्षी है जो अपना रंग बदल सकता है?

जवाब 3 - सुरकव ही वो पक्षी है, जो अपना रंग बदल सकता है. यह हर सेकेंड अपना रंग बदल सकता है.

सवाल 4 - सांप सीढ़ी खेल की शुरुआत किस देश में हुई थी?

जवाब 4 - सांप-सीढ़ी का खेल बोर्ड पर खेला जाने वाला खेल है. इसकी शुरुआत भारत से ही हुई थी.

सवाल 5 - किस देश के लोग पेड़ पर रहते हैं?

जवाब 5 - इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ इलाके में रहने वाले कोरोवाये समुदाय के लोग जिन्हे कोलफू भी कहा जाता है सदियों से पेड़ पर घर बनाकर रहते है.

सवाल 6 - भारत के तिरंगे झंडे में चरखे की जगह “चक्र” कब अस्तित्व में आया था?

जवाब 6 - भारत के तिरंगे झंडे में चरखे की जगह “चक्र” 1947 में अस्तित्व में आया था.