सवाल 1 - पहली बार राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था?

जवाब 1 - पहली बार राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त 1906 को फहराया गया था.

सवाल 2 - ध्वज का अनुपात क्या होना चाहिए?

जवाब 2 - झंडे की लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होगा.

सवाल 3 - राष्ट्रीय ध्वज फहराना किस मौलिक अधिकार के अंतर्गत आता है?

जवाब 3 - राष्ट्रीय ध्वज फहराना Article 19 (i) के अंतर्गत आता है?

सवाल 4 - भारत का वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज किसने डिज़ाइन किया था?

जवाब 4 - भारत का वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज पिंगली वेंकय्या ने डिजाइन किया था.

सवाल 5 - राष्ट्रीय ध्वज का भगवा रंग क्या दर्शाता है?

जवाब 5 - राष्ट्रीय ध्वज का भगवा रंग शक्ति और साहस दर्शाता है.

सवाल 6 - भारत के तिरंगे झंडे में चरखे की जगह “चक्र” कब अस्तित्व में आया था?

जवाब 6 - भारत के तिरंगे झंडे में चरखे की जगह “चक्र” 1947 में अस्तित्व में आया था.