International Women’s Day 2023 गहलोत सरकार का होली पर 3.5 करोड़ महिलाओं को बड़ा तोहफा, पूरे दिन कहीं भी घूमें

International Women’s Day : राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने यहां की महिलाओं और लड़कियों को बड़ी राहत दी है। International Women’s Day (8 मार्च 2023) पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाएं व युवतियां नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं हाई स्पीड बसों में यह यात्रा उपलब्ध होगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं और लड़कियों के यात्रा करने की उम्मीद है। इस पर करीब 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है।

International Women's Day
International Women’s Day

ये भी दिया राहत International Women’s Day

राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को 50 फीसदी किराया ही देना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में महिलाओं के लिए राज्य की सीमा के भीतर किराये में छूट की सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों पर छूट 30% से बढ़ाकर 50% कर दी गई है। यह छूट 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी।

साथ ही निगम की सामान्य बसों के अलावा अन्य श्रेणी की बसों में भी महिलाओं को 30 प्रतिशत की छूट यथावत रहेगी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में छूट बढ़ाने की घोषणा की गयी थी. उक्त घोषणा के अनुपालन में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

महिला वोटर्स पर पूरी पकड़

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार का पूरा फोकस महिला वोटरों पर है. वहीं, युवा वोटर के तौर पर लड़कियों को भी राहत मिली है। सरकार इसे बड़ा कदम मान रही है। सरकार ने बजट में भी इसकी घोषणा की है।

Leave a Comment

Wait