बाजरा फसल मुआवजा: उपमुख्यमंत्री ने 12000 रुपये प्रति एकड़ की घोषणा की

हरियाणा :- उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है कि राज्य में बाजरा फसलों को 12000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा।

Credit Card 1 4

अमेरिकन सुंडी नामक एक नई बीमारी

प्रदेश के बहुत से जिले बाजरा की खेती करते हैं। बाजरा की खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है और लागत भी कम होती है। ज्यादातर खेती बारिश पर निर्भर है। लेकिन इस साल बाजरा की खेती में अमेरिकन सुंडी नामक एक नई बीमारी आई है। जिसकी वजह से कई जिलों में बाजरा की अधिकांश फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार बाजरा की फसल में हुए खराबे का मुआवजा सभी किसानों के खातों में देगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अमेरिकी सुंडी के कारण बाजरा की फसल बर्बाद होने वाले सभी किसानों को सरकार द्वारा फसल मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित जिलों या क्षेत्रों में किसानों को फसल मुआवजा भी मिलेगा।

किसानों के खातों में फसल मुआवजा दिया जाएगा

जिन किसानों की फसल में 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत का नुकसान हुआ है, उनके खातों में 7000 रुपये प्रति एकड़ की राशि डाली जाएगी। जिन किसान साथियों की बाजरा की फसल 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत खराब हो चुकी है, उनके खातों में 9000 रुपए प्रति एकड़ की राशि दी जाएगी। जिन किसानों के खाते में 75 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक, यानी कि बाजरे की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है 12500 रुपये प्रति एकड़ की दर से उन सभी किसानों के खातों में फसल मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Comment

Wait