Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनाये जा रहे है एंट्री और एग्जिट गेट, कैल गांव के पास इंटरचेंज तैयार

Faridabad :- बाईपास पर बनाया जा रहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लोगो का सफर होगा आसान । फरीदाबाद क्षेत्र में चढ़ने-उतरने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह आठ स्थान बनाए जाएंगे। यह सभी फ्लाईओवर सेक्टर-37 से 62 तक बनाए जाएंगे। NHAI ने इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। इनके अस्तित्व में आने से लोगों को सेवामार्ग से एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क पर आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का एक लिंक रोड बनाया जा रहा है जो फरीदाबाद से गुजरता है। इसके लिए सभी प्रमुख सड़कों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। वहीं, सड़क को 12 लेन चौड़ा कर दिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क छह लेन की होगी, जबकि सेवामार्ग दोनों ओर तीन-तीन लेन का होगा। इससे स्थानीय परिवहन शहर में चलेगा। शहरों के लोगों को सही तरीके से एक्सप्रेसवे का उपयोग करने के लिए आठ स्थान बनाए जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्र, एनआईटी, बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद और नहर पार बसी गांवों और कॉलोनियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोगों को आवागमन करना बहुत आसान होगा।

कैल गांव में तैयार इंटरचेंज

कैल गांव राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। इस जगह इंटरचेंज का निर्माण हुआ है। यहां से लोग हाइवे और एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर आते और जाते हैं। साथ ही, आठ अतिरिक्त स्थानों पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाने की योजना बनाई गई है।

इन स्थानों पर सुविधा मिलेगी

NHAI के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-30 एत्मादपुर, सेक्टर-28 बसेलवा कॉलोनी में खेड़ी पुल, सेक्टर-18-17 के पीछे बीपीटीपी पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़क, सेक्टर-2 के पीछे तिगांव पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर, आईएमटी पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर और सेक्टर-62 में प्रवेश और निकास स्थान बनाए जाएंगे। इन्हें एक्सप्रेसवे पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह Exit Points बनेंगे

दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश और बाहर निकलने के स्थानों का रूप ऐसे ही एक्सप्रेसवे पर भी होगा। इसके लिए कोई गोलचक्कर बनाने की जरूरत नहीं है। सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आने-जाने के लिए स्लिप रोड, आदि बनाया जाएगा।

Leave a Comment

Wait