78,500 रुपये में होंडा की नई बाइक लिवो लॉन्च: OBD2-कंप्लाइंट इंजन के साथ 10 साल की वॉरंटी, बजाज प्लेटिना और स्टार सिटी प्लस से होगा मुकाबला

Honda Livo :- शुक्रवार को होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने लिवो को 78,500 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर पेश किया। BS6-फेज 2 मानकों के अनुसार बाइक में OBD2-कंप्लाइंट इंजन है।

INCOME TAX 3

TVS रेडिऑन, TVS स्टार सिटी प्लस और बजाज CT 110 110 CC सेगमेंट में इसका मुकाबला होगा। इस एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक में ड्रम और डिस्क दो विकल्प हैं। HMSI 2023 Honda Livo में 10 साल की वारंटी (3 साल की मानक वारंटी + 7 साल की विकल्पीय वारंटी) दी जाती है।

2022 Honda Livo : डिजाइन और फीचर्स

नई होंडा लिवो में फ्रंट हेडलैंप पर नए ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक हैं। टैंक कफन का साइज बढ़ाकर बाइक को और भी आकर्षक दिखाया गया है।

इसमें डीसी हेडलैंप, इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, 675 मिमी लंबी सीट, ट्यूबलेस टायर, सर्विस-ड्यू इंडिकेटर और 18 इंच के अलॉय व्हील हैं। 2023 होंडा लियो में 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन है। 2022 होंडा लिवो में इक्वलाइजर के साथ कॉम्बी-ब्रैक सिस्टम (CBS) भी होगा।

2023 Honda Livo : इंजन

नई लिवो में फ्यूल इंजेक्शन के साथ 109.5 CC का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8.5 hp का पावर और 9.30 nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन में चार स्पीड का गियरबॉक्स लगाया गया है। ACG स्टार्टर मोटर से बाइक साइलेंट स्टार्ट कर सकती है।

Leave a Comment

Wait