खट्टर सरकार ने तीज पर महिलाओं को बड़ी राहत दी: जानें क्या कहा

चंडीगढ़ :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार की देश-विदेश में स्थानीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता स्पष्ट है। सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों एवं त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

INCOME TAX 6

महिलाओं को सभी जिलों से आमंत्रित किया जाएगा।

इस साल हरियाणा के हर जिले से महिलाएं तीज कार्यक्रम में भाग लेंगी। हर जिले को एक अलग रंग का कोड दिया जाएगा, जिससे महिलाएं उस जिले की चुनरी और रुमाल पहनकर उसे पहचान सकें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

तीज महोत्सव को और अधिक रोचक बनाने के लिए खेल विभाग महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन करेगा। सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिन विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की टीमें युवा महोत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर हैं, वे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

साथ ही, हरियाणा सरकार ने इस साल तीज को और अधिक शानदार तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। 19 अगस्त 2023 को श्री गुरु तेग बहादुर/हुड्डा मैदान, पानीपत में इस वर्ष का तीज महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूहों की उत्कृष्ट प्रदर्शनियां

तीज महोत्सव के दौरान राज्य के कई स्वयं सहायता समूहों ने उत्कृष्ट प्रदर्शनी दी जाएगी। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, डीआरडीए और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों में पंजीकृत महिलाओं द्वारा यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हरियाणा अभिलेखागार एवं पुरातत्व विभाग भी हरियाणवी विरासत पर आधारित प्रदर्शनी में एक स्टॉल लगाएगा।

Leave a Comment

Wait