इलेक्ट्रिक कार को छोड़ो, ये रही धूप से चलने वाली Tata कार 30 रुपये में 100 किमी चलेगी।

Tata Nano Electric :- भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम आदमी को परेशान करती हैं। यही कारण है कि लोगों ने इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख किया है। लेकिन अधिकांश लोगों का बजट भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए नहीं है। इलेक्ट्रिक कार चलाना आम आदमी के लिए अभी भी मुश्किल हो सकता है। हाल ही में, पश्चिम बंगाल में सौर ऊर्जा से चलने वाली एक विशिष्ट टाटा नैनो सामने आई है। टाटा नैना, जो धुप से चलती है, ₹30 में 100 किलोमीटर तक चल सकती है। पश्चिम बंगाल के एक व्यापारी ने इस अनोखी कार्रवाई की शुरुआत खुद की है।

टॉप स्पीड 80kmph

मनोजित मंडल नामक एक व्यक्ति ने इस नैनो को सौर ऊर्जा से चलाने का प्रयास किया है। यह पूरी तरह से बिना इंजन वाली नैनो है। यह  नैनो कार सौर पैनल से चार्ज होती है। विशेष बात यह है कि सोलर नैनो को 100 किलोमीटर तक चलाने के लिए ₹30 का खर्च लगता है, जो पेट्रोल या डीजल वाली कार से बहुत कम है। साथ ही, यह 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और साइलेंटली आवाज़ में इलेक्ट्रिक कारों की तरह चल सकती है।

सौर पैनल

मनोजित मंडल ने कहा कि इस प्रक्रिया से वह न केवल पेट्रोल की महंगाई से बच गए हैं, बल्कि अपने पर्यावरणीय दायित्व को भी पूरा किया है। दुनिया भर में कई कंपनियां सौर पैनल वाली कार बनाने की कोशिश कर रही हैं। मनोजित का दावा है कि उन्हें सरकार से इस कार के लिए कोई मदद नहीं मिली।

टाटा नेनौ, एक कॉम्पैक्ट हैचबैक, 2008 में लॉन्च हुआ था। 2018 में, कंपनी को यह कार कम बिक्री के कारण बंद करनी पड़ी। नैनो, जिसकी मूल्य ₹ 1 लाख के आसपास था, भारत में सबसे सस्ती कार भी थी।

Leave a Comment

Wait