Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 Latest Apply Online For 144 Post
ByLaxman Saini
Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 :निदेशालय आयुर्वेद विभाग अजमेर द्वारा एक और नई भर्ती आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।राजस्थान आयुर्वेद भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन कुल 144 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है।जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन 15 मार्च 2023 से शुरू होकर 31 मार्च 2023 तक कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आपके लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है, जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, आवेदन करने से पहले एक बार नीचे दी गई आधिकारिक अधिसूचना।इसे जरूर पढ़ें।Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023
Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 Notification OUT
राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 15 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया है। राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 के लिए कुल 144 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है।जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च 2023 से शुरू होकर 31 मार्च 2023 तक हो सकता है। राजस्थान आयुर्वेद भर्ती 2023 के लिए संचालित नवीन आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालयों में अध्ययन एवं चिकित्सा कार्य हेतु आमंत्रित किया गया है।
उम्मीदवार को केंद्रीय या किसी राज्य मेडिकल बोर्ड के साथ पंजीकृत होना चाहिए।चयन के उपरान्त निर्धारित समय में राजस्थान भारतीय चिकित्सा बोर्ड में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 में सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है।इसलिए उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।
Age Limit (आयु सीमा)
राजस्थान आयुर्वेद भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी , इसके अलावा सरकार के नियमानुसार ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।