PM Kisan Yojana : घर बैठे आधार की मदद से बदल सकते हैं लाभार्थी का नाम, प्रक्रिया जानें

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत देश के किसानों को हर चार महीने में लाभ दिया जा रहा है। अब इस योजना के तहत 13वीं किस्त दी गई है। इस योजना के तहत सालाना आधार पर 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और यह रकम तीन किश्तों में दी जाती है।

वहीं अगर पीएम किसान योजना के तहत कोई छोटी या बड़ी गलती हो जाती है तो इस योजना की किस्त रोकी जा सकती है. वहीं अगर आधार में आपका नाम बदल गया है और इस योजना के तहत आपका वही पुराना नाम है, जो पहले आधार कार्ड में था, तब भी योजना की किस्त रुक सकती है।

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

कैसे बदल सकते हैं नाम PM Kisan Yojana

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत नाम बदलना और संपादित करना चाहते हैं, तो यहां कुछ तरीके दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप आधार के अनुसार योजना में नाम बदल सकते हैं। डीबीटी कृषि बिहार वेबसाइट ने प्रक्रिया दी है कि आप अपना नाम कैसे संपादित कर सकते हैं।

लाभार्थी का कैसे बदले नाम PM Kisan Yojana

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना पोर्टल पर जाना होगा। यहां पर पहले कार्नर में आपको Change Beneficiary Name वाले ऑप्शन पर जाना है।
  • अब आधार नंबर और अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद आधार डेटाबेस में सेव होने पर आपसे नाम बदलने को कहेगा। यदि आधार डेटाबेस में सेव नहीं है तो आपको जिला कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
  • अगले स्टेप में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, किसान का नाम, मोबाइल नंबर, उप जिला, गांव और आधार नंबर दिखाई देगा।
  • अब आपसे केवाईसी के लिए कहा जाएगा और केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा जाएगा। यहां आप आधार के अनुसार अपना नाम, जन्म तिथि और अन्य विवरण अपडेट कर सकते हैं।
  • आगे की प्रक्रिया में आधार साइडिंग की जांच की जाएगी। अगर आधार बैंक से लिंक नहीं है तो उसे लिंक कराने का निर्देश दिया जाएगा।

Leave a Comment

Wait