JMI Academic Calendar : Jamia ने रिलीज किया एकेडमिक कैलेंडर, जानिए कब से शुरू होंगे एडमिशन

JMI Academic Calendar : जामिया ने आगामी सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार जामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट का पता है – jmi.ac.in। शेड्यूल में दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजी और पीजी प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन अप्रैल महीने में शुरू होंगे।

यहां देखें जरूरी तारीखें JMI Academic Calendar

जेएमआई ने जो एकेडमिक कैलेंडर कुछ दिन पहले लॉन्च किया है, उसके हिसाब से यहां अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 12 अप्रैल 2023 से शुरू होगा। इस तारीख से शुरू कर पाएंगे 31 जुलाई 2023 तक चलेंगे। नया एकेडमिक सेशन 1 अगस्त से शुरू होगा, विद्यार्थी इस तारीख से क्लास ज्वाइन कर लेंगे।

JMI Academic Calendar
JMI Academic Calendar

कब होंगे विंटर वैकेशन

सेमेस्टर परीक्षाएं 1 से 15 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी और शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक होंगे। इवेन सेमेस्टर की कक्षाएं 15 जनवरी 2024 से शुरू होंगी।

इन तारीखों पर होंगे इवेन सेमेस्टर के एग्जाम

यहां तक इवेन सेमेस्टर परीक्षाएं  1 मई से 15 मई 2024 के बीच होंगी। उनके लिए गर्मी की छुट्टियां 16 मई से 15 जुलाई 2024 के बीच होंगी। इस तरह एकेडमिक  शैक्षणिक सत्र 16 जुलाई 2024 से शुरू होगा।

इस साल से हो सकती है इन प्रोग्राम की शुरुआत

इस बीच यूनिवर्सिटी इन कार्यक्रमों को शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत ड्वेल डिग्री, ऑनलाइन पढ़ाई और चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रम शुरू करने पर विचार चल रहा है।

ये कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत शुरू किए जाएंगे। इस साल यूनिवर्सिटी मल्टी एंट्री और एग्जिट ऑप्शन के साथ चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू कर सकती है। इसी एकेडमिक सेशन से इसकी शुरुआत हो सकती है।

Leave a Comment

Wait